गल्यवाड़ी भैरूनाथ मित्र मंडल द्वारा विशाल भजनसंध्या का आयोजन।भोर तक झूमे श्रोता

रायपुर 18 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)माता जिनको याद करें वे लोग निराले होते हैं........... जैसे भक्ति भजन से गल्यावड़ी भेरुजी का पंडाल गूँज उठा। अवसर था नवरात्रि की अष्टमी पर भैरुनाथ मित्र मंडल गल्यावड़ी द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या का। भजन गायक नरेश प्रजापत,राजू रावल श्रवण सेंदरी आदि ने भक्ति भजनों से भैरुनाथ के दरबार में हजारों महिला–पुरुषों को भोर तक बांधे रखा। नृत्यांगना माया अजमेरी, हन्सा रंगीली, ममता रंगीली डान्सर रमेश प्रजापतत आदि के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणपति,शिवशंकर, कृष्ण,हनुमान, बाड़िया माता आदि पर मधुर भजनों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर गौसेवा आयोग राजस्थान के सदस्य डालचंद कुमावत,न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप के राजस्थान प्रभारी चैनसुख जांगिड़,गौभक्त समाजसेवी लादुलाल पितलिया नाथड़ियास, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव,खेमाणा के वार्ड पार्षद मोतीलाल सोनी,गल्यावड़ी भैरुजी के भोपाजी गोपीलाल गुर्जर,प्राध्यापक सुरेंद्र वैष्णव, पंडित राधेश्याम वैष्णव सहित हजारों महिला-पुरुष-युवक-युवतियां उपस्थित थे। गौभक्त लादुलाल पितलिया ने भैरुनाथ के दरबार में इक्यावन-सौ रुपये नगद प्रदान किए।इसी तरह झड़ौल जैमंत माता के दरबार में अष्टमी पर आयोजित 37वीं भजन संध्या में युवा बाल कलाकारा प्रेरणा माहेश्वरी भीलवाड़ा, भजन गायक नरेश प्रजापत,कैलाश लाछुड़ा आदि ने भक्तों को देर रात तक अपने भक्ति भजनों से बांधे रखा।जटाधारी ग्रुप दिल्ली के कलाकार लक्की व शालू ने महाकाल - भस्म आरती, बृज-रास सहित अनेक मनमोहक झांकियों से सबको भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा.बीआर चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लादुलाल नाथड़ियास, राजेंद्र त्रिवेदी, शिवराज सिंह बाड़ी,कुलदीप,रणदीप त्रिवेदी थे। क्षैत्र के समस्त शक्ति पीठों पर रात्रि जागरण हुए जिसमें हजारों महिलाओं व पुरुषों ने हाजिरी लगायी।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को