भोर तक झूमे श्रोता
रायपुर 3 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) जिस भजन में राम का नाम ना हो उस भजन को गाना ना चाहिए.........जैसे भक्ति भजनों से भजन गायक गजेंद्र राव मारवाड़ ने भोर तक श्रोताओं को बांधे रखा। अवसर था कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बाबा रामदेव मेले के तीसरे दिन "भजन संध्या" का।
भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोखुन्दा ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल सोनी, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वरलाल छीपा, अध्यक्ष सरपंच रेखा तातेला ने सरस्वती मा व बाबा रामदेव की तस्वीरों के समक्ष दीपप्रज्वलन से हुआ। भक्ति भजनों से श्रोताओं को नाचने पर मजबूर होना पड़ा।सरपंच तातेला व उपसरपंच हारुन मोहम्मद छीपा,वार्ड पंच दिनेश सिंह तंवर,मुकेश शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण, तिलक से स्वागत किया। भजन संध्या में न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप के चेनसुख जांगीड़, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा.सत्यनारायण सत्य, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचन्द्र वैष्णव, समाजसेवी लेहरु लाल कुमावत, सालवी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सालवी, राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।