स्वच्छता ही सेवा है
रायपुर 2 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)अपने आसपास स्वच्छता रखते हुए कचरे को कचरा पात्र में ही डालें । किसी भी तरह गंदगी नहीं होने दें। उक्त विचार स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक रामलाल गुर्जर ने पंचायत समिति परिसर में "स्वच्छता ही सेवा है" अभियान पखवाड़े के समापन अवसर पर व गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित समारोह में उपस्थित कर्मचारियों एवं कस्बेवासियों के समक्ष व्यक्त किए। इस अवसर पर पंचायत समिति परिसर में स्वच्छ भारत मिशन की ब्लॉक टीम ने शिवराज खटीक की उपस्थिति में परिसर की सफाई की। इस दौरान उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं कस्बेवासियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया ।