धार्मिक नगरी रायपुर में भागवत कथा का आयोजन

रायपुर 8 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के माहेश्वरी पंचायती भवन में स्वामी श्री करण महाराज द्वारा 11 अक्टूबर,गुरुवार से  17 अक्टूबर तक दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा । माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राधेश्याम काबरा ने बताया कि 14 अक्टूबर,रविवार से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन  रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक नानी बाई का मायरा कथा भी होगी। भागवत कथा के सफल आयोजन हेतु माहेश्वरी समाज की विभिन्न कमेटियों का गठन कर प्रचार प्रसार एवं व्यवस्था हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक