स्वच्छता का संकल्प दिलाया
कोशीथल 2 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)गांधी जी के आदर्शों पर चलकर अपना जीवन भी उज्जवल बनाएं। गांधी जी ने देश का मार्गदर्शन किया था, देश को आजादी दिलाई थी । उक्त विचार प्राध्यापक भैरूलाल बलाई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोशिथल में आयोजित गांधी - शास्त्री जयंती व "स्वच्छता ही सेवा है" पखवाड़े के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ दीपक मेहता व डॉ राजकुमार जाट थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ दीपक व डॉक्टर राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। "स्वच्छता ही सेवा है" अभियान के प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाया। समस्त कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक ममता जीनगर ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महात्मा गांधी की झांकी रही जिसका प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित गांधी जी के जीवन पर भित्ति पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी प्रतिभा तिवारी ने अंत में "वैष्णव जन तो तेने कहिए...... गांधी जी का प्रिय भजन सुनाने के बाद समस्त अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।