मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

रायपुर 3 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव),राजस्थान राजस्व सेवा परिषद उप शाखा, रायपुर द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र रेगर के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के समस्त पटवारियों की राजस्थान सरकार द्वारा लगातार अनदेखी के चलते मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा कई आश्वासन दिए गए लेकिन लिखित में किसी भी प्रकार का कोई अमल नहीं किया गया जिससे समस्त राजस्व कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। इसी रोष के चलते  क्षेत्र के समस्त राजस्व कर्मचारियों ने आज सामूहिक अवकाश लेकर सरकार का विरोध जताया। ज्ञापन के दौरान डालचंद भील, प्रभु लाल सुवालका, भैरुलाल राव, ऑफिस कानूनगो सोहन लाल बैरवा सहित तहसील क्षेत्र के समस्त पटवारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को