सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया

कोशीथल 31 अक्टूबर(रामनिवास सेन),लौह  पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया । समस्त छात्र-छात्रा, शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रात: 11:00 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा   ने अखण्ड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आव्हान किया।इस अवसर पर प्राध्यापक ममता जीनगर, प्रतिभा तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेशचंद्र वैष्णव, वरिष्ठ लिपिक शांतिलाल जीनगर, बद्रीलाल लौहार,आशा-कंचन जीनगर,सुमित् पारीक,आरीफ मोहम्मद छीपा सहित छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को