खेमराज सालवी को किया "डॉक्टर अम्बेडकर साहित्य सेवा रत्न"से अलंकृत

रायपुर 22अक्टुबर,( राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र  के जोरावरपुरा निवासी अध्यापक खेमराज सालवी को अखिल मेवाड़ सालवी समाज द्वारा दिनांक 21अक्टूबर को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2018 स्थान चामुंडा माता मंदिर प्रांगण रेलमगरा, राजसमंद में  समाज सेवा के क्षेत्र  एवं राष्ट्रहित में प्रभावी नेतृत्व कर्ता के रूप में अपनी अनुपम सेवाएं देने के कारण "डॉक्टर अंबेडकर साहित्य सेवा रत्न "से अलंकृत किया गया। सालवी ने राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण ,समाज निर्माण, शिक्षा क्षेत्र एवं नैतिक पतन निवारण के सृजनात्मक सेवा कार्यों में निस्वार्थ भाव से सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं आपने कई वर्षों से मेवाड़ क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र एवं राष्ट्र निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने मे लगातार मार्गदर्शन, सेवा, जागरूकता सद्भाव ,समन्वय युक्त समाज सृजन में अविलंब सहयोग कर लोक आराधन में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है।  सालवी ने राष्ट्रीय स्तर के हास्य कवि एवं मंच संचालनकर्ता के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त की है। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को