महाराजा अजमीढ़ जयन्ती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन
रायपुर 24 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के स्वर्णकार समाज द्वारा महाराजा अजमीढ़ का पूजन अर्चन कर कस्बे में विशाल शोभायात्रा के साथ जयंती मनाई गई। जिसमें मोखुंदा सरपंच गोपाल लाल सोनी, अर्जुन लाल स्वर्णकार, मोनू स्वर्णकार, शांतिलाल स्वर्णकार, ठाकुर सोनी, भैरू लाल सोनी सहीत तहसील क्षेत्र के स्वर्णकार समाज के गणमान्य उपस्थित थे।