शिक्षक संघ रास्ट्रीय द्वारा राजस्थान सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
रायपुर 4 अक्टूबर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा द्वारा उपखंड मुख्यालय पर आवश्यक बैठक का आयोजन कर जयपुर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में शिक्षा संकुल पर उपवास कर गांधीवादी तरीके से सरकार से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करने वाले शिक्षकों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई। जिसमें महिला शिक्षिकाओं सहित कई पुरुष शिक्षकों के भी चोटें आई। सरकार की दमनकारी नीति की शिक्षक संघ राष्ट्रीय कड़ी भर्त्सना करते हुए राजस्थान सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण, ब्लॉक सचिव राधेश्याम जीनगर सहित तहसील क्षेत्र के समस्त शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।