रायपुर में तीन दिवसीय अंडर-19वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर 1 नवंबर,(राधेश्याम वैैैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हिंद स्पोर्ट्स क्लब रायपुर द्वारा तीन दिवसीय अंडर-19 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ। सगरेव व  खनणिया के मध्य प्रथम उद्घाटन मंच खेला गया जिसमें खानणिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खानणिया टीम ने 79रन 8 विकेट पर बनाये। सगरेव टीम 56 रन पर 8 विकेट खोकर मैच हार गई। खानणिया टीम के पवन वैष्णव(कोट) ने 4 ओवर में 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया । सगरेव टीम को 24 रन से पराजित घोषित किया गया। आयोजन क्लब के शरीफ खान व युनुस ने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही। प्रत्येक  टीम को 10 आवर दिये जा रहे हैं। द्वितीय मैच गंगापुर व नाथड़ियास के मध्य खेला गया जिसमें गंगापुर टीम ने टोस जीत कर 16रन से नाथड़ियास को पराजित  किया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को