रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 25 नवंबर को

रायपुर 23 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार दिनांक 25 नवंबर को प्रातः10 बजे से शाम 4बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सहयोग सेवा संस्थान भीलवाड़ा व समस्त तहसील क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित किया जाएगा। संस्थान के सदस्य गोपाल सोनी बोराणा ने बताया कि इस शिविर में तहसील क्षेत्र के कई सामाजिक संगठन रक्तदान करेंगे एवं सहयोग करेंगे। रक्तदान शिविर को लेकर भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, योगी समाज के तहसील अध्यक्ष सुखनाथ योगी, सत्यनारायण पाराशर बोराणा सहित कई समाजसेवीयों द्वारा तहसील क्षेत्र में संपर्क कर रक्तदान शिविर को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक