सामुहिक विवाह सम्मेलन में 41जोडे़ बंधे परिणय सूत्र में

रायपुर 19 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव),तहसील क्षेत्र के खेमाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित सतीमाता स्थल पर राजपूत समाज का 5वा सामुहिक विवाह सम्मेलन सतीमाता ट्रस्ट, खेमाणा द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में 41जोड़ों का विवाह परंपरागत रितीरिवाज से अग्नि की साक्षी में सात फेरों के साथ सम्पन्न हुआ। सतीमाता ट्रस्टी व करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह केमुणिया, नान्दशा(जागीर) सरपंच भैरुसिंह चुण्डावत , रघुवीर सिंह जोगरास ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह  सामाजिक मितव्ययता,एकता,शिक्षा,संस्कार, सेवा, समर्पण आदि  उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यह आयोजन किया जाता है।हजारों राजपूत महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनसिंह जैतसिंह गुड् डा थे।  अध्यक्षता पर्वतसिंह, विशिष्ट अतिथि  शंकरसिंह तिरोली,अरविंद कंवर आमेट थे। पुजारी फतहसिंह,कानसिंह, नेपाल सिंह, महावीरसिंह, जगदीश सिंह, सहित हजारों की संख्या में जनसैलाब था।संचालन डाँ.अनिता राठौड़ ने किया।भामाशाहों का सम्मान किया गया। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर वक्ताओं का जोर रहा।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को