दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता स्टेट हाईवे 76

रायपुर 14 नवंबर तहसील स्तर को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला एकमात्र स्टेट हाईवे 76 इन दिनों बदहाल हो रहा है । गत 1 वर्ष पूर्व सड़क जगह जगह टूट गई थी जिसे दो माह पूर्व पेचवर्क के माध्यम से ठीक किया गया लेकिन यह केवल दिखावा मात्र था। रायपुर कस्बे के खुंटिया चौराहा के निकट व हस्तीगुरु पावनधाम के निकट तथा खैल मैदान के निकट स्टेट हाईवे पूरी तरह टूट चुका है जिससे आए दिन दुर्घटनाऐं हो रही है पर विभागीय अधिकारी व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि आखें मून्द कर सब कुछ देख रहे हैं। चुनाव नजदीक होने को लेकर भी जनप्रतिनिधियों के कानों में इस स्टेट हाईवे की दयनीय हालत पर जूं तक नहीं रैंगी।

अधिकारियों की भी इस ओर बे-रुखी के चलते हर क्षेत्रवासी परेशान है। सभी विभागों के अधिकारी जनता से जुड़े सामाजिक सरोकारों के कार्यो के प्रति मौन हैं।समय रहते इस दयनीय स्टेट हाईवे की सुध नहीं ली तो जनता का लोकतंत्र से विश्वास उठ जायेगा। प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं से आमजन अपनी जिन्दगी खोता रहेगा।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को