रघुनाथजी मंदिर रायपुर में अन्नकूट महोत्सव 8 नवंम्बर सायं5 बजे से
रायपुर 6 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), उपखंड मुख्यालय के झंवर मौहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 8 नवंबर, गुरुवार को शाम 5:00 बजे होगा। रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन विशाल स्तर पर होगा जिसमें समस्त भक्तों को महाआरती के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया जाएगा।