घोष व पूर्ण गणवेश के साथ निकला पथसंचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
रायपुर 11 नवंबर,(राधेश्याम वैष्णव) लोकतंत्र के पर्व मतदान दिवस 7 दिसंबर को अनिवार्य रुप से मतदान करें ।मतदान का बहुत महत्व है ।पथ संचलन के अंत में छात्रावास परिसर में भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचन्द्र वैष्णव ने सैकड़ों स्वयंसेवकों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान की शपथ दिलाई। संचलन का शुभारंभ सूरजपुरा चौराहा स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल से प्रातः 11:00 बजे प्रार्थना के बाद पूर्व जिला प्रचारक महेशचंद्र शर्मा के नेत्रीत्व में हुआ। घोष व पूर्ण गणवेश के साथ संचलन रेगर मोहल्ला, सुथार मोहल्ला, खेल मैदान, पतंजलि चौराहा, ग्रामीण बैंक चौराहा, माली मोहल्ला, रेगर बस्ती, आवड़ा चौक, झंवर मोहल्ला, बडा मंदिर, नृसिंह द्वारा चौक, पुलिस थाना रायपुर होते हुए छात्रावास पहुंचा जहां वरिष्ठ स्वयं सेवक इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा का बौद्धिक हुआ। संचलन के दौरान सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वैष्णव युवा संघ के अध्यक्ष किशनदास वैष्णव, डॉक्टर मींरा किराड़, समाजसेवी ओम प्रकाश झंवर, मुकेश सुखलेचा,चतरसिंह सोलंकी, भैरुसिंह सिसोदिया ने पुष्प वर्षा कर व मार्ग में जगह-जगह रंगोली बना कर संचलन का स्वागत किया । संचालन में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता मुरलीधर ओझा, माहेश्वरी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम काबरा, गोपाल त्रिवेदी, नाथुलाल सेन, दिनेशचंद्र शर्मा, जितेंद्र वैष्णव, दिनेश माली, शिवनारायण सेन, लोकेश त्रिवेदी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक कदम ताल मिलाते हुए चल रहे थे। पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।संचलन शांतिपूर्ण निकला।