भामाशाह ने बेंंच लगाई औऱ समाज कंटकों ने तोड़ दी
रायपुर 14 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), तहसील क्षेत्र में भामाशाह लादू लाल पितलिया द्वारा प्रमुख चौराहों पर व सार्वजनिक स्थलों पर सीमेंट से निर्मित बेंचे लगाई थी जिससे आम लोगों को काफी राहत महसूस हो रही थी। आम लोगों को राहत देने के लिए भामाशाह पीतलिया ने कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के बाहर स्टेट हाईवे पर सीमेंट की एक बेंच आम लोगों के लिए लगाई थी लेकिन समाजकंटकों ने इसे तोड़ दिया। समाज कंटकों की इस कायराना हरकत के लिए आम जनता ने निंदा की । प्रशासन को ऐसे समाज कंटकों को ढूंढ कर सजा दिलानी चाहिए जिससे भामाशाहों का मनोबल बढ़ सके।