वायरल हुआ दिव्यांग अध्यापक का जुनून'
( रामनिवास सेन कोशीथल ) गीतकार शैलेंद्र की पंक्ति 'तू जिंन्दा है तो जिंदगी की जीत में यकीन कर' राजस्थान के दिव्यांग अध्यापक संजय सेन के जीवन पर पूरी तरह खरी उतरती है और यही वजह है कि उनके जुनून को देखकर देश के जानेमाने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि उनकी तस्वीर देखकर 'संडे बन गया.' आनंद महिंद्रा ने संजय सेन के जीवन को सुगम बनाने के लिए मदद की पेशकश भी की है.
संजय सेन पैरों से फिजिकली चैलेंज्ड हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को पढ़ाने की उनकी लगन देखने लायक है. कक्षा में पढ़ाने की उनकी एक फोटो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो गई है जिसमें वो राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा संबल योजना के तहत 2009 से पढ़ा रहे हैं. तस्वीर में दिख रहा है कि साधनों के अभाव और शारीरिक सीमाओं के बावजूद वो पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ा रहे हैं.