सरगम सप्ताह के पांचवे दिन वोट मैराथन का आयोजन

रायपुर 29 नवंबर,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के कोशीथल ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सरगम सप्ताह के तहत पांचवें दिन "वोट मैराथन" का आयोजन किया गया। मैराथन में प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, स्वीप प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव, प्राध्यापक भेरू लाल भलाई, बीएलओ अनिल पालीवाल, लेहरु लाल कुमावत सहित ग्रामीण व छात्र छात्राओ ने भाग लिया  मैराथन प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची जहां स्वीप प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह क्षेत्र के समस्त शिक्षण संस्थाओं में सरगम सप्ताह के पांचवें दिन वोट मैराथन का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक