सरगम सप्ताह के तीसरे दिन वोट बरात का आयोजन

रायपुर 27 नवंबर, (रामनिवास सेन) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में सरगम सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को वोट बारात में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं कर्मचारियों ने विशाल वोट बारात का आयोजन किया। "गाएंगे बजाएंगे, वोट डालने जाएंगे "इस तरह के नारे लगाते हुए गीत गाते हुए ग्रामीण व छात्र-छात्राएं बस स्टैंड, ईलाजी चौक, सदर बाजार, छिपा मोहल्ला होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचे जहां स्वीप प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने सरगम सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं वोट के महत्व विषय पर प्रकाश डाला।वोट बारात कार्यक्रम मेंअध्यापक महीपाल चौधरी, बी.एल.ओ. अनिल पालीवाल, लेहरुलाल कुमावत, अवधेश  शर्मा,पंचायत सहायक दिनेशचन्द दाधीच सहित ग्रामीण व छात्र छात्राओं उपस्थित  थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक