पथ संचलन कल
रायपुर 10 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के सूरजपुरा चौराहा स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल,रायपुर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बालाजी प्रभात एवं सायं शाखा का विशाल पथ संचलन 11/11/2018 रविवार प्रातः 10:00 बजे एकत्रीकरण के साथ प्रारंभ होगा । पूर्व जिला प्रचारक महेश शर्मा ने बताया कि संचलन 11:00 बजे पूर्ण गणवेश में प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप बस्ती, सुथार मोहल्ला, पंचायत समिति क्वार्टर्स, पतंजलि चौराहा, ग्रामीण बैंक चौराहा, माली मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, आवड़ा चौक, बाजार की कुई, गर्ल्स स्कूल, बड़ा मंदिर चौक, नरसिंह द्वारा, पुलिस थाना रायपुर, बस स्टैंड होते हुए छात्रावास पहुंचेगा जहां बौद्धिक के साथ समापन होगा। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा रंगोलियां बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। संचलन की तैयारियों को लेकर घर घर पहुंचकर बालाजी शाखा के स्वयंसेवकों से सपरिवार संचलन में भाग लेने को कहा जा रहा है। संचलन पूर्ण गणवेश में होगा। संचलन के अंत में स्वीप कार्यक्रम के तहत अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।