प्राचीन परंपरानुसार घासबावजी की सवारी निकाल पशुओं के स्वास्थ्य की कामना की
नान्दशा जागीर 9 नवंबर (राधेश्याम वैष्णव),ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में दीपावली का त्यौहार बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।साथ ही बेलों की पूजा अर्चना कर पटाखे जलाकर खेखरा भड़काया गया।वहीं नान्दशा जागीर मे आज भी प्राचीन परम्पराओं का ग्रामीणोँ द्वारा निर्वहन किया जा रहा हे गांव में स्थित घास बावजी की पूरे गांव के लोगों द्वारा पूजा कर पशुओं को रोगों से बचाने की कामना की गई।