कोशीथल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

कोशीथल12 नवंबर(रामनिवास सेन), ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में स्वतंत्र भारत के प्रथम केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं विख्यात स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्म दिवस 11 नवंबर को ,,राष्ट्रीय शिक्षा दिवस,, उत्सव के रुप में मनाने को लेकर सोमवार को दोपहर 12.00 बजे प्रार्थना हाल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर मौलाना आजाद की जीवनी एवं शिक्षा के महत्व तथा देश में शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता विषय पर विस्तार से अपने विचार लिखें । प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान पर सुनीता शर्मा, द्वितीय स्थान पर निकिता प्रजापत, तृतीय स्थान पर अंकिता टेलर रही। निबंध प्रतियोगिता के दौरान  पर्यवेक्षक  प्राध्यापिका ममता जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को