वोट.बरात की रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

रायपुर 27 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित क्षेत्र की समस्त  सरकारी शिक्षण संस्थाओं  द्वारा सरगम सप्ताह  के तीसरे  दिन वोट बारात  कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत थला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही रैली से पूर्व मतदाताओं को ई.वी.एम  व वी.वी.पी.ए.टी. मशीन के बारे में जानकारी दें मतदान अभ्यास हेतु मशीन का प्रदर्शन किया गया एवं मशीन की विश्वसनीयता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई गई कि आने वाली 7 दिसंबर 2018 को मतदान अवश्य करें तत्पश्चात बारहवीं कक्षा के मतदाता छात्र-छात्राओं को वी.वी.पी.ए.टी.व ई.वी.एम. मशीन के समक्ष मतदान करा नव मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ ही स्वीप प्रभारी राम लाल गुर्जर ने 12वीं कक्षा के मतदाता छात्र-छात्राओं को आने वाली 7 दिसंबर 2018 को आम विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान करने की अपील की एवं बताया कि 12कक्षा के छात्र-छात्राएं जिनका मतदाता सूची में नाम अंकित है वह अवश्य  से मतदान करें अपने मत की अहमियत  समझें। कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी अशोक  सहायक प्रभारी राम लाल गुर्जर, समस्त विद्यालय स्टाफ व श्रीनिवास सिंह, रतन गुर्जर, ग्राम सचिव सचिन कुमार चौबे आदि ने रैली में भाग लिया।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को