आदर्श विद्या मंदिर रायपुर में"पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ"कार्यशाला का आयोजन
रायपुर 3 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), पर्यावरण जीवन का आधार है । हमें पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखों पर नियंत्रण करना होगा। उक्त विचार पीपुल फोर एनिमल्स के ब्लॉक संयोजक रमेश चंद्र वैष्णव ने कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित "पर्यावरण बचाओ - देश बचाओ" कार्यशाला में मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए।वैष्णव ने कहा कि पटाखों की आवाज से कानों में बहरापन आ जाता है इस बहरेपन से बचने के लिए तथा वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हमको पटाखों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए । प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए तथा पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा करनी चाहिए जिससे पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजयसिंह चुंडावत, राधेश्याम वैष्णव, प्रकाशचंद्र खटीक सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था।