सूर्य भगवान छिपेबादलों की ओट मे ठिठुरन बढी

रायपुर 27 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित क्षेत्र में सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे एवं दोपहर 3:00 बजे से सूर्य भगवान बादलों की ओट में छिपे हुए ओझल हो गए एवं सबको ऐसा लगा मानो शाम हो गई हो।शाम चार बजते बजते अंधेरे जैसा माहौल हो गया ।सूर्य भगवान के बादलों में छुप जाने से क्षेत्र में सर्दी का जबरदस्त प्रकोप बढ़ गया एवं लोगों ने उनी वस्त्र निकाल कर के उड़ने-पहनने लग गए। घरों में भी ठिठुरन रहने से लोगों ने अलाव का सहारा लेना प्रारंभ कर दिया। सर्दी के प्रकोप को देखकर शाम 5.00बजे तक गलियां सुनी हो गई।विद्यालयों में भी आज बच्चे ठिठुरता देखे गए। जगह जगह अलाव शुरु।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक