राहगीरों कोआकर्शित करते मनभावन बेर

रायपुर 29 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), तहसील क्षेत्र में इन दिनों सड़क किनारे कंटीली झाड़ियों में मीठे - मीठे लाल - लाल बैरों को देखकर हर किसी का मन बरबस आकृष्ट हो ही जाता है. इन दिनों प्रमुख चौराहों एवं गली मोहल्लों में बैर बेचने वालों की बाढ़ सी आई हुई है। 40 से ₹50 किलो तक आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं । सूरजपुरा निवासी मोहनी भील ने बताया कि इन दिनों समस्त खेत विरान पड़े हुए हैं। सब जगह बैर पके हुए हैं। बिना मेहनत के ही यह बैर आसानी से प्राप्त हो जाते हैं इसलिए 40 से ₹50 किलो तक का भाव मिल जाता है तो हमें खुशी मिलती है। हर वर्ष इन दिनों बैरों की बहुतायतता रहती है लेकिन इस वर्ष क्षेत्र में वर्षा कम होने से कंटीली झाड़ियों में हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दुगुने बैर पनप रहे हैं। जब जब भी क्षेत्र में कम वर्षा होती है तब तब बैरों की बहुतायतता यह आभास कराती है कि क्षेत्र में पानी की कमी है। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को