थोरियाखेडा़ आंगनबाड़ी केन्द्र पर चोरों ने किया हाथ साफ

रायपुर 19 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), तहसील क्षेत्र के खाखरमाला ग्राम पंचायत के थोरिया खेड़ा ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर चोरों ने ताला तोड़कर सरकारी  रजिस्टर सहित पोस्टरों, पोषाहार के बर्तनों की चोरी कर ले गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता शर्मा ने बताया कि जब वह प्रातः 10:00 बजे आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची तो केंद्र का ताला खुला हुआ मिला एवं पीछे का दरवाजा खुला हुआ था । सारा सामान बिखरा हुआ था। कई रजिस्टरों को फाड़ दिया गया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टरों को भी फाड़ दिया गया तथा पोषाहार के बर्तनों को चुरा लिया । चोरी की सूचना सीडीपीओ कार्यालय रायपुर सहित पुलिस थाना अधिकारी को फोन द्वारा दी गई व बाद में थाना परिसर पहुंच लिखित में दी गई।अचानक केंद्र पर हुई चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई एवं सूचना के बाद भी पुलिस का आंगनवाड़ी केंद्र तक नहीं पहुंचना आम लोगों में चर्चा का विषय रहा व रायपुर पुलिस के प्रति आमलोगों ने गहरा रोष प्रकट किया।  


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक