रेगिस्तान के जहाज चले खेतों को उपजाऊ बनाने
रायपुर 23 नवंबर (राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र में इन दिनों रेगिस्तान के जहाज ऊंट की आवाजाही शुरू हो गई है बाड़मेर से आए पेमाराम रैबारी ने बताया कि शीतकाल में इस क्षेत्र में जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए इन ऊंटों को किसान लोग अपने खेतों में बैठाते हैं जिससे हमें भी आय होती है एवं किसानों की फसल दोगुनी हो जाती है । ऊंटों को इस क्षेत्र में देख कर आम लोगों में कौतूहल देखा गया।