अनिवार्य मतदान को बढावा देने के लिए विशाल रैली का आयोजन

कोशीथल 22 नवंबर(रामनिवास सेन),क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल से अनिवार्य मतदान को बढ़ावा देने के लिए विशाल रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने रवाना किया। रैली के दौरान अनिवार्य मतदान से संबंधित नारे लगाए गए। बच्चों के हाथ में नारे लिखी तख्तियां थी। ग्राम के प्रमुख मार्गो से होती हुई रैली पुनः विद्यालय पहुंची। रैली में वरिष्ठ अध्यापक रमेशचद्र वैष्णव, लक्ष्मण सिंह शेखावत, रामसहाय माली सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था। स्वीप प्रभारी वैष्णव ने बताया कि मंगलवार को कक्षा11व 12के समस्त छात्र-छात्राओं को ईवीएम से वोट डालना सीखाया गया व बनावटी मतदान करवाया गया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक