रायपुर में भड़का खेखड़ा

रायपुर 8 नवंबर (विशाल वैष्णव) कस्बे के कुम्हार मोहल्ला आवड़ा चौक, झंवर मोहल्ला,कुमावत मोहल्ला, गाडरी मोहल्ला, में धूमधाम से खेकरे का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न प्रकार के कलरो डिजाईनो एवं फूल मालाओं व् गुब्बारों से बेलो को सजाया गया। तत्पश्चात बैलो की पूजा अर्चना कर पंडित इंद्रमल शर्मा व् गोविन्द दाधीच ने बेलो को मांगलिक लापसी खिला ,पली ,रुई ,धुप सुंघा,ढोल नगाड़ों बम्ब, पटाखों की आवाज से बैलो को भड़काया गया । बड़े बुजुर्गों की मान्यता हे कि खेकरा भड़कते समय जो बेल सर्वाधिक दौड़ लगाता है उस प्रकार का आने वाला भविष्य जमाना रहता है इस दौरान नेनुराम सुथार, दोला राम जाट,मांगी लाल जाट,मदन सुथार,भैरु लाल कुम्हार,मथुरा सुथार, बाबु लाल तेली,सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे,।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को