रायपुर में बैलों का त्यौहार खेखरा महोत्सव अति उत्साह से मनाया
रायपुर 9 नवंबर,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के कुम्भकार मोहल्ला स्थित आवड़ा चौक में खेखरा महोत्सव बैलों की पूजा करके कस्बे के हजारों महिला पुरुष एवं युवाओं ने पटाखे छोड़कर मनाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खेखरा महोत्सव में उत्साह के साथ भाग लेकर समस्त व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। खेखरा महोत्सव में बैलों की पूजा की गई एवं बैलों को नया धान खिलाया गया। इससे पूर्व दिन भर बेलों पर रंगोली बनाकर किसानों ने उन्हें सजाया । किसानों ने इस पर्व को मनाने में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। इसी तरह तहसील क्षेत्र में भी उत्साह के साथ खेखरा पर्व मनाया गया।