रायपुर कस्बे सहित तहसील क्षेत्र की समस्त शिक्षण संस्थाओं मे धूमधाम से मनाया बालदिवस

रायपुर 14 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे सहीत तहसील क्षेत्र में बाल दिवस का आयोजन समस्त शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया किया गया। विद्यालय प्रारम्भ से लेकर अंत तक विद्यालयों में बाल दिवस को लेकर साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य एजाज हुसैन शेख, सगरेव में प्रधानाचार्य कृपा शंकर, तेजबहादुर सिंह चारण, संदीप ढाका, नान्दशा में प्रधानाचार्य सुणाराम यादव, रामचंद्र बलाई, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य नरेश टांक, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण लाल जाट के नेतृत्व में बाल दिवस के कार्यक्रम हुए। विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया। बच्चो ने प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेकर इस दिवस को खास बनाया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को