स्वर्णपदक विजेता पवन कुमार शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
रायपुर 17 नवंबर (राधेश्याम वैष्णव),तहसील क्षेत्र के नांदशा ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजस्व ग्राम बाड़िया खुर्द निवासी शंकर लाल शर्मा के पुत्र पवन कुमार शर्मा कक्षा 12, गंगानगर में अध्ययनरत छात्र ने 4 नवंबर को गोवा में आयोजित दूसरी अंतरराज्यीय लंबी कूद प्रतियोगिता 65 किलोग्राम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक हासिल किया । साथ में ₹100000 एकलाख की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। छात्र शर्मा के स्वयं के गांव आने पर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर धन सिंह चुंडावत ,सुरेश तिवारी ,जयदीप सिंह सालावत, दीप कमल गुर्जर, नारायण लाल कुमावत,रामचंद्र सालवी,रामलाल सुथार सहित ग्रामीणों ने छात्र शर्मा व पिता शंकर लाल शर्मा का माला पहनाकर मुंह मीठा करवा कर के बैंडबाजों की मधुर देशभक्ति धुनों के बीच फूल मालाओं व जयघोषों के साथ भव्य स्वागत किया।