रायपुर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया

रायपुर 9 नवंबर,(राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बुधवार को धूमधाम से किया गया। कस्बे के रघुनाथ मंदिर, बड़ा मंदिर, छोटा चारभुजा मंदिर, धोला मंदिर, श्री राम मंदिर में बुधवार प्रातः से ही अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। शाम 5:00 बजे तक हजारों महिला पुरुषों बच्चों की भीड़ मंदिर पर एकत्रित हो गई एवं 5:15 बजे महाआरती के साथ समस्त मंदिरों पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि अन्नकूट में समस्त प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। इसी प्रकार बड़े मंदिर के पुजारी नरेश त्रिवेदी ने भी महा आरती के बाद अन्नकूट का वितरण प्रारंभ किया जिसमें माहेश्वरी समाज सहित कस्बे के समस्त समाज के गणमान्य एवं आमजन ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी पूर्व उप प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश झंवर, राम कुमार सोमानी, कैलाश चंद्र समानी, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र झवर, सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, रामेश्वर लाल दाधीच, बजरंग दल के गोविंद तेली, मांगीलाल सुथार, पंचायत समिति सदस्य रमेश चंद्र रेगर, नंगजी राम माली, ओम प्रकाश माली, राम स्वरूप सोमानी, डॉ राम चंद्र वैष्णव, संपत लाल सुथार, अमन वैष्णव सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को