रायपुर अन्नकूट महोत्सव में उमड़ पड़े हजारों श्रद्धालु
रायपुर 12 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के नरसिंहद्वारा मंदिर में लाभ पंचमी के अवसर पर महाआरती के साथ सोमवार की शाम 6:00 बजे विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया गया । जिसमें हजारों महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया । अन्नकूट में चावल - चवले, कद्दू की सब्जी सहित कई प्रकार के व्यंजन थे। इस प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी। इस अवसर पर नरसिंहद्वारा के संत मदनमोहनदास महाराज, रामस्नेही संप्रदाय के संत निर्गुणराम महाराज, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल खटौड़, पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र त्रिवेदी,करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह केमुणिया, पथमेडा गोशाला के इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा, समाजसेवी ओमप्रकाश झंवर, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, संरक्षक सुभाष झंवर, पंडित मंगल व्यास, पंडित राधेश्याम वैष्णव, देवीलाल शर्मा, शिवनारायण सेन, कुलदीप त्रिवेदी, रामेश्वरलाल दाधीच, मनोज वैष्णव,जितेंद्र वैष्णव, समाजसेवी शांतिलाल सुथार, राजकुमार काबरा, सत्यनारायण भदादा, सुरेंद्र भदादा, बालमुकुंद भदादा, कमलेश काबरा, गोपाल लाल भदादा, माहेश्वरी महिला मंडल की सुनीता झंवर, रमा सेन, श्री कृष्ण गोशाला के व्यवस्थापक ओम प्रकाश दाधीच, जगदीश चंद्र झंवर, पवन कुमार त्रिवेदी, लोकेश त्रिवेदी, निरंजन त्रिवेदी, मांगीलाल झंवर, गोपाल त्रिवेदी, भगवती लाल सुथार,गोसेवक भैरु लाल कुम्हार, पृथ्वीराज छीपा,दिनेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।