पूर्व सरपंच श्री भेरूलाल सुथार की पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रायपुर 5 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के सूरजपुरा चौराहा स्थित पूर्व सरपंच स्वर्गीय भेरूलाल सुथार की प्रतिमा पर कस्बेवासियों द्वारा पांचवी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष चतर सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वर्गीय सुथार किसानों के मसीहा थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों की आवाज बनकर उनकी प्रत्येक समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि अवसर पर पंडित राधेश्याम वैष्णव, मुकेश सुथार, कन्हैया लाल सुथार, मथुरा लाल लुहार, लक्ष्मण वर्मा, जगदीश चंद्र सुथार, मदन कुम्हार सहित कस्बेवासी उपस्थित थे ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक