डा. सत्य सम्मानित
रायपुर 12नवंबर (राधेश्याम वैष्णव)बालसाहित्य के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिये क्षेत्र के बालसाहित्यकार डा.सत्यनारायण सत्य को बालसाहित्यगंधा सम्मान दिया गया। लखनऊ के होटल जेन एक्स कसाया में आयोजित एक समारोह में उत्तरप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री राम नाईक ने शाल ओढा़ कर,प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र ,पुष्प हार,साहित्य ,और नकद धन राशि देकर सम्मानित किया । साहित्य गंधा मासिक पत्रिका द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह देश के ग्यारह साहित्यकारों को को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान के पूर्व निदेशक उदय प्रकाश,सर्वेश अस्थाना,अभय सिंह ,वरिष्ठ कवि डा.विष्णु सक्सेना ,सुपरिचित शायर कुँवर बेचैन और देश के कई कवि,साहित्यकार ,सम्पादक और विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे।