तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर टीम विजेता रही
रायपुर 3 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के खेल मैदान में हिंद स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब द्वारा चल रही अंडर-19 वर्ष तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम दिन फाइनल मैच में बाड़ी की टीम को हराकर रायपुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को गोल्ड मेडल देकर आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। उप विजेता बाड़ी की टीम रही ।जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सदस्य यूनुस खान पठान ने बताया कि इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बॉलर कप्तान शरीफ खान पठान रहे । बेस्ट कीपर गोविंद सपेरा, बेस्ट कैचर महिपाल सिंह रहे जिन्हें मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम रायपुर 10 ओवर में 76 रन बनाए जबकि बाड़ी की टीम 10 ओवर में 33 रन बनाकर हार गई।विजेता टीम के भैरु कुमावत,हरीओम झंवर,समीर पठान ने जमकर रन बटोरे ।