वैष्णव युवा ब्रिगेड का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न,किशनदास वैष्णव विधायक प्रत्याशी को तन मन धन से सहयोग का दिया आस्वासन
रायपुर 11 नवंबर,(राधेश्याम वैष्णव) जिला मुख्यालय स्थित वैष्णव छात्रावास,सुभाषनगर में वैष्णव युवा ब्रिगेड का जिला दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम वैष्णव युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष रामपाल वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वैष्णव समाज के जिले के युवा ब्रिगेड के पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया। युवा वैष्णवजनों द्वारा समाज सुधार के कई विषयों पर आत्ममंथन किया गया। विधानसभा चुनाव 2018 में सहाड़ा रायपुर विधानसभा क्षेत्र से वैष्णव युवा ब्रिगेड के सदस्य एवं शिवसेना सहाड़ा रायपुर के संरक्षक किशन दास वैष्णव को शिव सेना की ओर से सहाड़ा रायपुर सुवाणा विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक प्रतिनिधि का टिकट दिया गया। जिले के समस्त वैष्णव युवा ब्रिगेड के पदाधिकारियों सदस्यों एवं समाज जनों ने किशनदास वैष्णव का तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। विधायक प्रत्याशी वैष्णव ने हर प्रकार से समाज को सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वैष्णव युवा ब्रिगेड के जिला सचिव गणपत वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष महावीर वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव सहित वैष्णव समाज जन, ब्रिगेड के सदस्यों, पदाधिकारियों ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।