चंडीगढ़ के Ips प्रकाश चौधरी का युवा जाट महासभा की ओर से किया स्वागत

रायपुर 11 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के खेल मैदान के निकट चौधरी कॉम्प्लेक्स के बाहर युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट के नेतृत्व में चंडीगढ़ के ips प्रकाश चौधरी निवासी गुड्डा के रायपुर में प्रथम बार आने पर युवा जाट महासभा व समाजजनों द्वारा पुष्पमालाओं व तिलक से स्वागत अभिनंदन किया।  ips चौधरी ने समाज जनों से कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है अत समाज में शिक्षा को सर्वोपरी स्थान देना चाहिए। इस अवसर पर देवीलाल जाट केमुनिया, ओम प्रकाश जाट मुकेश जाट, देवीलाल जाट, आसू राम, भंवर जाट बद्री लाल जाट सहित युवा जाट महासभा के पदाधिकारी व समाज जन उपस्थित थे।  


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को