रायपुर में उर्स 23 दिसम्बर से शुरू

रायपुर 18 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे में ताजदारे रायपुर हुजूर किब्ला हजरत मोइनुल हसन रहमतुल्लाह अलैह व हजरत मांईंगपीर रहमतुल्लाअलैह उर्फ गढ़ वाले बाबा का उर्स 23, 24, 25 दिसंबर को मनाया जाएगा वक्फ उर्स कमेटी व आवाज ए हक युवा कमेटी के सलीम शाह ने बताया कि हिंदुस्तान के मशहूर अंतरराष्ट्रीय सूफियाना कव्वाल असलम निजामी झांसी, सदाकत साबरी और बाबू भाई कपासन दिनांक 24 दिसंबर को कव्वालियां पेश करेंगे एवं 23 दिसंबर को चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा जो जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर गढ़ वाले बाबा के दरबार में पहुंचेगा। जायरीनों के लिए निशुल्क लंगर की व्यवस्था की गई है। उर्स की तैयारियां जोरों पर है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को