चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सुवालका समाज द्वारा मातृकुण्डिया मे 27 दिसम्बर से

रायपुर 26 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)सुवालका समाज की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार दिनांक 27 दिसंबर से धार्मिक तीर्थ स्थल मातृकुंडिया में प्रारंभ होगी। अखिल मेवाड़ सुवालका समिति के सदस्य राजकुमार सुवालका (आसपुर) ने बताया कि समिति द्वारा वॉलीबॉल, कबड्डी,एथेलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस वैष्णो देवी सुवालका प्रीमियर लीग 2018 के तहत हो रही प्रतियोगिता में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद आदि जिलों  की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महिलाओं में खेल-प्रेम जगाने के लिए महिलाओं की जलेबी व कुर्सी रेस की प्रतिस्पर्धा होगी।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को