पांचवां विशाल रक्तदान शिविर सालवी समाज नवयुवक सेवा समिति ध्रुव चौखला की तरफ से 29 दिसंबर प्रातः9 बजे से
रायपुर 28 दिसंबर,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के नाहरी ग्राम के अटल सेवा केन्द्र पर सालवी समाज नवयुवक सेवा समिति ध्रुव चौकला के तत्वाधान में पांचवा विशाल "रक्तदान शिविर" शनिवार दिनांक 29 दिसंबर को प्रात:9 बजे आयोजित होगा। शिविर को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील कुमार सालवी, रतनलाल आशाहोली,जगदीश चन्द्र नाहरी,बक्षीराम सालवी गाडरी खेड़ा,देवकिशन कांगनी,सुरेश चन्द्र सालवी पीथलपुरा,गिरधारीलाल काला ,मुकेश कुमार कोट,गणपत लाल भीलवाड़ा सहित समाज के युवा गांव-गांव जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रक्तदान की अपील कर रहे हैं ।सभी रक्त प्रेरकों का उद्देश्य है कि रक्त के अभाव में किसी भी व्यक्ति की असामयिक मौत ना हो। संगठन सचिव देव किशन बलाई कांगनी ने बताया कि प्रतिवर्ष अलग-अलग गांव का चयन कर ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन पिछले पांच वर्षों से नियमित करने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मन में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर हो रही है जिससे काफी संख्या में ग्रामीण युवा रक्तदान के लिए आगे आ रहे है। रामस्नेही चिकित्सालय,भीलवाडा की टीम रक्त संग्रहण करेगी।