ग्राम पीथलपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का गोदभराई,6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार व सुपोषण दिवस मनाया

रायपुर 27 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव), तहसील क्षेत्र के थला ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम पीथलपुरा में आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की "गोद भराई" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का "अन्नप्राशन संस्कार" भी आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अयोध्या राव की उपस्थिति में "सुपोषण दिवस" मनाया गया। जिसमें समस्त महिलाओं को पोषाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर चंदा तिवाड़ी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जीतेश योगी सहित आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी । 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को