सालवी समाज की प्रतिभा विकास परीक्षा समिक्षा बैठक सम्पन्न
रायपुर 17 दिसम्बर,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगदीश ग्राम के जगदीश भगवान मंदिर के निकट रामदेव मंदिर पर सालवी समाज नवयुवक मण्डल जगदीश चौखला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सोमवार दोपहर को किया गया जिसमें सालवी समाज प्रतिभा विकास परीक्षा की पूर्व तैयारी पर विचार विमर्श किया गया । प्रतिभा विकास परीक्षा दिनांक 25 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 10 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया।पेपर समय 2घंटे निर्धारित किया गया।साथ ही पेपर में 100वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे।परीक्षा परिणाम उसी दिन घोषित किया जाकर प्रत्येक प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को क्रमशः 5100,3100,2100रू.व प्रत्येक प्रतिभागियों को टीफिन पारितोषिक के रूप मे दिया जाएगा।आयोजक जगदीश चौखला के कार्यकर्ताओं ने बताया की इस प्रतिभा विकास परीक्षा2018मे रायपुर, आमेट, माण्डल, देवगढ़, करेड़ा ,सहाड़ा तहसील क्षैत्र के माध्यमिक, उच्च मा. स्तर के लगभग 315 प्रतिभाएँ भाग लेगी।संगठन अध्यक्ष किशन लाल सालवी कोलीखेड़ा ने बताया की कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारियां दी गई ।