राष्ट्रीय सहायक प्रशिक्षक के रूप में शारिरिक शिक्षक प्रकाश चन्द्र जाट का चयन

रायपुर 27 दिसंबर,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- सगरेव के शारीरिक शिक्षक प्रकाश चंद्र जाट का राष्ट्रीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 17 वर्ष (छात्र) में सहायक प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। माध्यमिक शिक्षा बीकानेर उपनिदेशक (खेलकूद) ने अपने आदेश में बताया कि शारीरिक शिक्षक जाट दिनांक 4 जनवरी,2019 से 8 जनवरी,2019 तक कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहायक प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे एवं इससे पूर्व राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमू (सीकर) में खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिनांक 28  दिसंबर से  दिनांक 1 जनवरी 2019 तक देंगे। प्रशिक्षण से पूर्व दिनांक 25 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खिलाड़ियों  का चयन परीक्षण किया गया। जाट का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहायक प्रशिक्षक के रूप में चयन होने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तहसील अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सगरेव के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक