रायपुर महाविद्यालय में व्याख्याताओं की कमी को पूरा करने के लिएअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर 18 दिसम्बर(राधेश्याम वैष्णव),कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय  महाविद्यालय में आज छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत के नेतत्व में  महाविद्यालय में संस्कृत और अंग्रेजी विषय के  व्याख्याताओ की कमी को लेकर आयुक्त महोदय के नाम  प्राचार्य आर.एस बांगड़ को ज्ञापन सौंपा।  ग्यापन में बताया की लम्बे समय से संस्कृत और अंग्रेजी के व्याख्यताओ की निरन्तर कमी चल रही है जिससे छात्रो को पढ़ाई में निरन्तर कठिनाइयो का सामना करना पड रहा है ।  जल्द  से जल्द रिक्त पदों को पूरा नही किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जायेगा । ज्ञापन देने में   महाविद्यालय महासचिव नरगिस बानू,विद्यार्थी परिषद् के नगरमंत्री भूपेंद्र सिंह चुण्डावत,सहसयोंजक किशन सिंह चुण्डावत,भगवान कुमावत ,कन्हैया लाल ,देवराज सिंह ,हेमेन्द्र सिंह ,सूर्यपाल सिंह,प्रहलाद दाधीच ,विक्रम सिंह ,भेरू  सुथार,आयुषि टांक ,पूजा सोनी ,मोनिका माली आबिदा बानू साहिबा बानू व महाविद्यालय के विधार्थी उपस्थित थे ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को