कोशीथल विद्यालय मे विद्यालय परिवार द्वारा निर्धन छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र वितरित
गंगापुर 21 दिसंबर,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 1 से 5 के निर्धन छात्र-छात्राओं को 51 जर्सीयों का निशुल्क वितरण किया गया। प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह के सहयोग से निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए ऊनी वस्त्रों के साथ शिक्षण सामग्री की भी व्यवस्था की जाएगी। ऊनी वस्त्र वितरण के दौरान प्राध्यापक फारुख बेग मिर्जा बद्री लाल लोहार रमेश चंद्र वैष्णव आशा जीनगर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था।