परबती ग्राम में विद्यालय मे पानी की व्यवस्था नहींं होने से हेंडपंप पर पानी पीने को मजबूर विद्यार्थि

रायपुर 16 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव), तहसील क्षेत्र के नांदशा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम परबती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेयजल की उपलब्धता के बाद भी सही व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को पेयजल के लिए बाहर लगे हैंडपंप पर कतार में खड़े रहकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है । विद्यालय के पास ही सार्वजनिक पेयजल टंकी बनी हुई है जिससे विद्यालय में नल कनेक्शन भी है लेकिन समाज कंटक आए दिन उस नल को तोड़ कर के चले जाते हैं जिससे बच्चों को पेयजल के लिए विद्यालय के बाहर लगे हैंडपंप या अन्य स्थानों पर भटकना पड़ता है। विद्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग का टैंक भी बना हुआ है लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से वह भी नकारा साबित हो रहा है। इसी तरह समाज कंटकों का आतंक रहा तो छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही पेयजल की व्यवस्था किसी काम की नहीं रहेगी। प्रधानाध्यापक नारायण लाल बलाई ने भी कई बार ग्रामवासियों से इस ओर सहयोग करने का आग्रह किया लेकिन समाज कंटको़ का आज तक पता नहीं लगने से पेयजल की व्यवस्था विद्यालय परिसर में नल होने के बावजूद भी नहीं हो पा रही है। प्रधानाध्यापक नारायण लाल बलाई ने कहा कि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक कर इस समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को